बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई जिलों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। राज्य के दस से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। पटना में 43 डिग्री, गया में 44 डिग्री और औरंगाबाद में भी 43 डिग्री तापमान दर्ज़ किया जा रहा है। अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने पटना सहित कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 तारीख के बाद से मानसून की स्थिति बन सकती है।
मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है। भीषण गर्मी के चलते पटना में जिलाधिकारी ने स्कूलों में गर्मी छुट्टियां बढ़ा दी हैं। सभी स्कूलों को 24 जून के बाद शैक्षणिक संस्थान खोलने के आदेश दिये गये हैं।
इधर, राज्य में लू लगने की घटनाओं में बढोतरी हुई है। विभिन्न अस्पतालों में लू लगने से बीमार भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment