उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने समुद्र में पाइपलाइन और डेटा केबल को हमले से बचाने के लिए एक नए केन्द्र की स्थापना की है। इस बारे में चिंता व्यक्त की गई थी कि रूस ने यूरोप के आसपास समुद्र में पश्चिमी देशों के बुनियादी ढांचे से जुडी जानकारियां एकत्र की हैं। निजी समाचार चैनल ने बताया है कि नेटो ने ये कदम रूस द्वारा पिछले वर्ष नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन पर कथित हमले के बाद उठाया है। ये नया केन्द्र लंदन के नजदीक नॉर्थवुड में नेटो की नौसेना के मुख्यालय में स्थित होगा। नेटो के महासचिव जेन्स स्टॉलटेनबर्ग ने बैठक के दौरान कहा कि संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों ने समुद्र के नीचे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए समुद्री केन्द्र की योजना को मंजूरी दे दी है। पिछले वर्ष सिंतबर में, डेनमार्क और स्वीडन के अधिकारियों ने कहा था कि डेनमार्क के बॉंडहोम द्वीप के तट के नजदीक नॉर्ड स्ट्रीम-1 और नॉर्ड स्ट्रीम-2 गैस पाइपलाइन से रिसाव का पता चला था।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment