विश्व बैंक ने कहा है कि सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से चलाकर बांग्लादेश में गरीबी को कम किया जा सकता है। आज जारी एक रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा कि गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए बांग्लादेश की विकास नीति सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों पर केन्द्रित होनी चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे गरीब लोगों से संबंधी मौजूदा नीतियों में बदलाव करके बांग्लादेश में गरीबी 36 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक कम हो सकती है।
ग्रामीण और शहरी इलाकों में गरीबी का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरों में पांच में से एक व्यक्ति गरीब है और उनमें से आधे लोगों पर गरीबी में जाने का खतरा मंडराता रहता है। शहरी क्षेत्रों में करीब 11 प्रतिशत लोगों को सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों का लाभ मिलता है जबकि ग्रामीण इलाकों में 36 प्रतिशत लोगों को इन कार्यक्रमों का लाभ मिलता है। लगभग 26 प्रतिशत ग्रामीण लोग गरीबी में जीवन यापन करते हैं।
विश्व बैंक की रिपोर्ट में सेवा आपूर्ति की गुणवत्ता, दक्षता और सचल वित्तीय सेवाओं को बढ़ाने की सिफारिश की है। वर्तमान में कोषागार से लाभार्थी को धनराशि हस्तांतरित करने में दो माह का समय लगता है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment