बांग्लादेश के उत्तर और उत्तर पूर्व भागों में तेज बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। सिलहट शहर बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित है। यहां रेल, सड़क और हवाई संपर्क टूट गया है। बिजली आपूर्ति और इंटरनेट सेवा ठप्प होने के कारण लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अस्पतालों में ऑपरेशन और अन्य आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
स्थानीय प्रशासन ने सेना, नौसेना और तटरक्षक बल की सहायता से सिलहट और सुनामगंज जिलों से 90 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
सरकारी बाढ़ अनुमान और चेतावनी केंद्र के बुलेटिन में कहा गया है कि सुरमा को छोड़कर देश की सभी बड़ी नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में सिलहट, सुनामगंज और नत्रकाणा जिलों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की चेतावनी दी गई है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment