बांग्लादेश में 12वां संसदीय चुनाव 7 जनवरी 2024 को कराया जायेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अव्वल ने ढाका में इसकी घोषणा की। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। नामांकन पत्रों की जांच एक दिसंबर से 4 दिसंबर तक की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव में भाग लेने की अपील की है। टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जा रहे हैं।
विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और इससे सहमत अन्य राजनीतिक दलों द्वारा 48 घंटे की जारी नाकाबन्दी के दौरान आम चुनाव की ये घोषणा की गई है। यह पार्टियों वर्तमान सरकार के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। 11वां संसदीय चुनाव 30 दिसंबर 2018 को कराया गया था।
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment