बांग्लादेश में संसद की 300 सीटों के लिए सात जनवरी को मतदान होगा। इस चुनाव में 1,970 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 90 महिला उम्मीदवार हैं, धार्मिक तथा जातीय अल्पसंख्यक वर्ग के 79 उम्मीदवार हैं। इस बार के आम चुनाव में, 28 राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। इस बार सात सौ 47 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं जिनमें से अधिकतर उम्मीदवार सत्तारूढ़ अवामी लीग के हैं।
अवामी लीग दो सौ 66 सीटों पर चुनाव लड रही हैं। उसने बाकी सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए छोडी हैं। शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग बांग्लादेश में 2009 से सत्ता में है।बांग्लादेश की संसद में मुख्य विपक्षी जातीय पार्टी ने 265 उम्मीदवार खडे किये थे जिनमें से लगभग 26 ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।
इस बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने आम चुनाव का बहिष्कार करने के लिए आज से सोमवार तक देशव्यापी हड़ताल की अपील की है। पार्टी और उसके सहयोगी दलों का आरोप है कि मौजूदा सरकार के रहते स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।
बांग्लादेश की संसद को जातीय संसद कहा जाता है। इसके साढ़े तीन सौ सदस्यों में से तीन सौ का निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान से होता है। शेष 50 सीटें सरकार द्वारा नामित महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment