Categories: News-Headlines

बंगाल की खाडी में बने दबाव के प्रभाव के कारण ओडिशा के कई भागों में हुई भारी वर्षा से बाढ का जोखिम बढ़ा

बंगाल की खाडी में बने दबाव के प्रभाव के कारण ओडिशा के कई भागों में हुई भारी वर्षा से बाढ का जोखिम बढता जा रहा है। राज्‍य में दो दिन लगातार हुई बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं, जबकि पानी के तेज बहाव के कारण मयूरभंज, कंधमाल, बौद्ध, देवगढ और क्‍योनझार जिलों के कई गांवों से संपर्क टूट गया है। बाढ के प्रवाह से असहाय हुये लोगों के लिए राज्‍य सरकार ने पेय जल और सूखे और तैयार भोजन उपलब्‍ध कराने के आदेश दिये हैं।

अग्निशमन सेवा के महानिदेशक से बौद्ध, मयूरभंज, सुबर्नपुर, अंगूल, बलंगीर, कंधमाल, संबलपुर, जजपुर और भद्रक जिलों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीम तैनात करने का आग्रह किया गया है। आगामी दो दिनों में होने वाली भारी वर्षा के पूर्वानुमान को ध्‍यान रखते हुए, ओडिशा आपदा अर्धसैनिक बल और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बलों को बाढ के खतरों से निपटने के लिए कई जिलों में भेज दिया गया है।

इस बीच ओडिशा के विशेष राहत आयुक्‍त ने आगाह किया है कि आज दोपहर बारह बजे तक कटक जिले में महानदी से लगभग आठ लाख क्‍यूसेक बाढ का पानी प्रवाहित होने की संभावना है। उन्‍होंने अंगुल, नयागढ, कटक, खोरदा, पुरी, जगतसिंह पुर और केन्‍द्र पाडा के जिलाधिकारियों से निचले क्षेत्रों और तटबंधों में सभी आवश्‍यक प्रबंध करने को कहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

28 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.