Categories: News-Headlines

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के किदाम्‍बी श्रीकांत, समीर वर्मा और एच.एस. प्रणॅय कल रात पुरुष सिंगल्‍स के दूसरे दौर में

पेरिस में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के किदाम्‍बी श्रीकांत, समीर वर्मा और एच.एस. प्रणॅय कल रात पुरुष सिंगल्‍स के दूसरे दौर में पहुंच गए। श्रीकांत ने अपने ही देश के लक्ष्‍य सेन को हराया। समीर वर्मा ने छठी वरीयता प्राप्‍त इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिन्टिंग पर जीत दर्ज की। एच.एस. प्रणॅय ने मलेशिया के ल्‍यु डेरेन को पराजित किया। किदाम्‍बी श्रीकांत अगले दौर में डेनमार्क के रासमस गेमके के साथ खलेंगे। गैर-वरीयता प्राप्‍त समीर वर्मा का सामना दसवीं वरीयता प्राप्‍त थाईलैंड के कुन्‍लावुत वितिदशर्न से होगा।

पुरुष डबल्‍स के पहले दौर में भारत के एम.आर. अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी इंडोनेशिया के फज़र अल्‍फियान और मोहम्‍मद रियान अर्दियंत की जोड़ी से हार गई।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

57 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.