Categories: News-Headlines

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में कल मौजूदा चैंपियन फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होगा

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में कल लुसैल स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे 5-5 गोल के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों इस विश्व कप फाइनल में अपना तीसरा खिताब जीतने के लिए उतरेंगे। अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में विश्व कप जीता था जबकि फ्रांस ने 1998 और 2018 में खिताब जीता था।

आज, क्रोएशिया और मोरक्को तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगे। यह मैच क़तर के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे खेला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

2 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

2 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

4 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.