Categories: News-Headlines

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को कल रात उनके दिल्‍ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया। सर्वोच्‍च न्‍यायालय आज अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकता है।

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नौ समन भेजे थे। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने सभी समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया तथा वे एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को निरस्‍त कराने तथा मामले की तत्‍काल सुनवाई के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय का दरवाजा खटखटाया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है और यह कार्रवाई भ्रष्‍टाचार के खिलाफ की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.