प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के मौजूदा अधिवेशन के दौरान विपक्षी दलों की ओर से निरंतर बाधा पहुंचाने की निन्दा की और कहा है कि उन्होंने इस प्रकार का दिशाहीन विपक्ष कभी नहीं देखा। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि उनका व्यवहार दर्शाता है कि विपक्षी दलों ने मन बना लिया है कि वे आने वाले वर्षो में भी विपक्ष में ही रहना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित देश बनाने के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सरकार 2024 में फिर से सत्ता में आयेगी। बैठक में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और अनुराग सिंह ठाकुर समेत और भाजपा के सांसदों ने भाग लिया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment