प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवम्बर को केदारनाथ (उत्तराखंड) जाएंगे। प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद श्री आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे। वे श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इस समाधि का 2013 की बाढ़ में हुए विनाश के बाद पुनर्निर्माण किया गया है। पूरा पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना में हुई प्रगति की लगातार समीक्षा और निगरानी की है।
प्रधानमंत्री सरस्वती आस्थापथ पर निष्पादित और चल रहे कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वे सरस्वती रिटेनिंग वॉल आस्थापथ और घाट, मंदाकिनी रिटेनिंग वॉल आस्थापथ, तीर्थ पुरोहित घरों और मंदाकिनी नदी पर गरुड़ चट्टी पुल सहित पूरी हो चुकी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं को 130 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री 180 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में संगम घाट का पुनर्विकास, प्राथमिक चिकित्सा और पर्यटक सुविधा केन्द्र, प्रशासनिक कार्यालय एवं अस्पताल, दो गेस्ट हाउस, पुलिस स्टेशन, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, मंदाकिनी आस्थापथ कतार प्रबंधन एवं रेनशेल्टर और सरस्वती नागरिक सुविधा भवन भी शामिल हैं।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment