Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को राष्ट्रीय राजधानी में नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के 28 तारीख को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री से भेंट कर उन्हें नये संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है। संसद भवन 1987 में बनाया गया था, अब इसके लगभग सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। वर्तमान आवश्यकताओं के लिए इसमें जगह की कमी महसूस की जा रही थी। दोनों सदनों में सांसदों के बैठने की सुविधाजनक व्यवस्था नहीं थी, जिससे सुचारु कामकाज पर असर पड़ रहा था। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने सरकार से नए भवन के निर्माण का आग्रह करते हुए प्रस्ताव पारित किया।

इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी। रिकॉर्ड समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा किया गया। यह नवनिर्मित संसद भवन भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को और समृद्ध करेगा। इसकी अत्याधुनिक सुविधाएं सांसदों के बेहतर कामकाज में मदद करेंगी। वर्तमान में लोकसभा में पांच सौ 43 और राज्यसभा में दो सौ 50 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नये भवन में लोकसभा में आठ सौ 88 और राज्यसभा में तीन सौ सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दोनों सदनों का संयुक्त सत्र केवल लोकसभा चैंबर में होगा। इस स्थिति में एक हजार दो सौ 80 सांसद यहां बैठ सकेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

51 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.