प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जुलाई, 2022 को सुबह 10 बजे राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। इस बातचीत में एथलीटों के साथ-साथ उनके कोच भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री की यह बातचीत प्रमुख खेल आयोजनों में भाग लेने से पहले एथलीटों को प्रेरित करने के उनके निरंतर प्रयास का एक हिस्सा है। पिछले साल, प्रधानमंत्री ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ-साथ टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीटों के दल के साथ भी बातचीत की थी।
यहां तक की खेल प्रतियोगिताओं के दौरान भी, प्रधानमंत्री ने एथलीटों की प्रगति में गहरी दिलचस्पी ली। कई मौकों पर तो, उन्होंने एथलीटों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनकी सफलता एवं ईमानदार प्रयासों के लिए बधाई दी और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, भारतीय दल के देश लौटने के बाद भी प्रधानमंत्री ने उनके साथ मुलाकात और बातचीत की।
राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 बर्मिंघम में 28 जुलाई 2022 से लेकर 08 अगस्त, 2022 के दौरान आयोजित किये जाएंगे। कुल 215 एथलीट 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेकर राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment