प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली दौरे के समापन के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाली की तीन दिन की यात्रा पर गए थे।
इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में आज भारत को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी गई। इस अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रतीकात्मक रूप से जी-20 की अध्यक्षता सौंपी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का पल है, क्योंकि भारत जी-20 की अध्यक्षता संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे समय जी-20 का प्रभार ग्रहण कर रहा है, जब विश्व भौगोलिक-राजनीतिक तनाव, आर्थिक मंदी, खाद्य पदार्थों और ऊर्जा के बढते मूल्य तथा महामारी के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने विश्व नेताओं को आश्वासन दिया कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्योन्मुखी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले एक वर्ष में भारत का प्रयास होगा कि जी-20 सामूहिक कार्य को बढावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्य करे। पर्यावरण से उत्पन्न चुनौतियों पर बढती चिन्ता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व की भावना के कारण संघर्ष बढ रहे हैं और यह पर्यावरण की दुर्दशा का मुख्य कारण बन गई है। उन्होंने कहा कि न्यासी की भावना ही धरती के सुरक्षित भविष्य का समाधान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के लिए जीवन शैली अभियान इस समस्या के समाधान में बडा योगदान दे सकता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment