Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने 850 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया IIT धारवाड़ का नया परिसर राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 850 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया आईआईटी धारवाड़ का नया परिसर राष्ट्र को समर्पित किया है। उन्होंने विश्व के सबसे लम्बे रेलवे प्लेटफार्म का हुब्बल्ली में उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने होसपेट-हुब्बल्ली-तिनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और होसपेट स्टेशन परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की। हुब्बल्ली धारवाड़ में स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने 520 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया या उनकी शुरुआत की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार कर्नाटक में विकास और समृद्धि लाई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें शिलान्यास करती थी, और भूल जाती थी। केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए घोषणाएं कर दी जाती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब आईआईटी धारवाड़ परिसर की आधारशिला उन्होंने रखी थी और उन्होंने ही इसका आज उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शासन और रचनात्मक विचार प्रक्रिया क्रांतिकारी परिवर्तन लाई है। पिछले नौ सालों में देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों की संख्या तीन गुणी हो गई है। वर्ष 2014 से पहले देश में केवल 360 मेडिकल कॉलेज थे। केवल नौ वर्षों में 250 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आईआईएम और आईआईटी की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

6 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

8 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

10 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

10 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.