प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिसार हवाई अड्डे पर अयोध्या के लिए व्यवसायिक उड़ान को रवाना किया और टर्मिनल-टू भवन की आधारशिला रखी। यह नया टर्मिनल 410 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा और इसमें आधुनिक यात्री टर्मिनल, एक डेडिकेटिड कार्गों सुविधा और हवाई यातायात नियंत्रण की सुविधा होगी।
इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समावेशी विकास की भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मंत्र है- सभी दलितों, गरीबों, वंचितों और पिछड़े समुदायों के त्वरित विकास के लिए काम करना।
प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आम्बेडकर को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि उनकी जन्म जयंती दलितों, वंचितों और पिछड़े समुदाय के लिए दिवाली जैसा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा साहेब के मंत्र के अनुसार काम करते हुए श्री कृष्ण की जन्मभूमि से भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या तक उड़ान शुरू की गई है।
उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए गम्भीरता से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में मात्र 74 हवाई अड्डे थे और अब यह संख्या 150 से अधिक हो गई है। उन्होंने केन्द्र की उड़ान योजना की सफलता का भी उल्लेख किया, जिसकी वजह से हजारों नागरिक पहली बार विमान में सफर कर पाएं हैं।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा कि नई विमान सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा और निवेश के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा के यमुनानगर भी जाएंगे और 800 मेगावॉट पॉवर यूनिट की दीन बंधु छोटूराम ताप विद्युत सयंत्र, मुकरबपुर में कम्प्रेस्ड बॉयागैस सयंत्र और भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 14 किलोमीटर के रिवाई बाइपास सहित अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घान करेंगे।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment