Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 1500 करोड़ रूपये की लागत वाली विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्‍यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के नेतृत्‍व में उत्‍तरप्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य, कृषि, रोजगार, प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में विकास का काफी काम हुआ हैं। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी पर काबू पाने के लिए राज्य में सराहनीय काम हुआ है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उत्तरप्रदेश में कोरोना नमूनों की सबसे अधिक जांच और टीकाकरण का काम हुआ है। 2017 के बाद मेडिकल कॉलेजों की संख्या चार गुना बढी है। उन्होंने कहा कि पांच सौ पचास ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र के निर्माण का काम चल रहा है। इनमें 14 का आज वाराणसी में उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र के 23 हजार करोड रूपये के पैकेज का निश्चित रूप से उत्तरप्रदेश को लाभ होगा। पूर्वांचल में काशी, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र का एक प्रमुख केन्द्र बन गया है।

चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को इलाज के लिए किसी अन्य जगह नहीं जाना पडेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गंगा और काशी की सफाई का काम प्राथमिकता पर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में विनिवेश का सबसे उपयुक्त स्थान है और लोगों को व्यापार शुरू करने के लिए सुविधाएं मिल रही हैं। राज्य में कृषि के क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और माफिया राज खत्म हो गया है। सभी लोगों को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1 हजार 583 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय में सौ बिस्‍तरों वाले मातृ और शिशु विभाग, गोदौलिया में बहुस्‍तरीय पार्किंग, गंगा नदी पर पर्यटन के विकास के लिए रो-रो वेसल्‍स, वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर तीन लेन वाले पुल का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने आठ सौ 39 करोड़ रूपये की लागत वाली कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, इनमें केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्‍थान में कौशल तथा तकनीकी सहायता केंद्र, जल जीवन मिशन के तहत एक सौ 43 ग्रामीण परियोजनाएं और करखियान में आम तथा सब्जी के एकीकृत पैकेजिंग हाऊस का निर्माण शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग और सम्‍मेलन केंद्र-रूद्राक्ष का भी उद्घाटन किया। इस कन्‍वेंशन सेंटर का निर्माण जापान के सहयोग से किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.