प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ ट्रस से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभालने पर प्रधानमंत्री ट्रस को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन की व्यापार मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में उनकी पिछली भूमिकाओं में भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों में उनके बहुमूल्य योगदान की भी सराहना की। दोनों राजनेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और भी ज्यादा मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
दोनों राजनेताओं ने रोडमैप 2030 पर अमल में अब तक की प्रगति, मौजूदा समय में जारी एफटीए संबंधी वार्ता, रक्षा एवं सुरक्षा संबंधी सहयोग और दोनों ही देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों सहित द्विपक्षीय हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
भारत की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दुखद निधन पर ब्रिटेन के शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment