Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में रामागुंडम उर्वरक और आरएफसीएल संयंत्र राष्‍ट्र को समर्पित किया

तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेद्दापल्ली ज़िले में रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (RFCL) का यूरिया प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (RFCL) प्लांट का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने रामागुंडम में आरएफसीएल गैस आधारित उर्वरक संयंत्र के लिए 2016 में शिलान्‍यास किया था। यह हैदराबाद से 250 किलोमीटर से अधिक दूर तेलंगाना के पेड्डापल्‍ली जिले में स्थित है। नीम की परत वाले 12 लाख 70 हजार मीट्रिक टन यूरिया की उत्‍पादन क्षमता के साथ आरएफसीएल ऐसा पहला प्रमुख संयंत्र है जहां उत्‍पादन शुरू हो गया है। घरेलू स्‍तर पर यूरिया का उत्‍पादन बढ़ाने, यूरिया का आयात घटाने, मांग और आपूर्ति में अंतर दूर करने के उद्देश्‍य से तैयार यह संयंत्र यूरिया क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता प्राप्‍त करने में सहायता करेगा। आरएफसीएल मुख्‍य रूप से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पड़ोसी राज्‍यों महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ के किसानों की आवश्‍यकता पूरी करेगा। इससे आयात घटने और कारखाने में माल की आपूर्ति के लिए एमएसएमई वेंडर्स के विकास को प्रोत्‍साहन के जरिए अर्थव्‍यवस्‍था को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भद्राचलम रोड और सत्तुपल्ली के बीच नई रेलवे लाइन राष्ट्र को राष्ट्र को समर्पित किया। जिसे लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

48 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.