Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू में 32000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास-परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि न्‍यू इंडिया वर्तमान पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक खर्च कर रहा है। पिछले दस वर्षों में देश में रिकॉर्ड संख्‍या के स्‍कूल, कॉलेज और विश्‍वविद्यालय बनाये गए हैं। वे जम्‍मू में आज 32 हजार करोड रुपये से अधिक मूल्‍य की अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर के विकास के लिए संकल्‍प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगभग पचास नये डिग्री कॉलेज जम्‍मू कश्‍मीर में भी बनाये गए हैं। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों के सपने 70 वर्षों के लिए अभी पूरी तरह साकार नहीं हुए, जिन्‍हें आगामी कुछ वर्षों में पूर्ण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत विश्‍व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था के रूप में उभरकर सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि जितनी हमारे देश की अधिक आर्थिक शक्ति होगी, तो वह लोगों के कल्‍याण के लिए अधिक व्‍यय करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज अपने नागरिकों को मुफ्त राशन, मुफ्त स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं, पक्‍के मकान, शौचालय और इससे भी अधिक अनेक जरूरी चीजें प्रदान कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत आर्थिक शक्ति बनने के बिना यह सब संभव नहीं कर सकता था। उन्‍होंने कहा कि हमें यहां रुकना नहीं है और यह भी कहा कि हमें अगले पांच वर्षों में विश्‍व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्था बनने का संकल्‍प लेना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के विकास में अनुच्‍छेद-370 बड़ी दीवार बनी हुई थी। इस दीवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हटा दिया है। उन्‍होंने कहा कि अब जम्‍मू कश्‍मीर संतुलित विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर में स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचा समेत क्षेत्रों की परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जम्‍मू कश्‍मीर में भर्ती किये गए लगभग 1500 सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत- विकसित जम्‍मू कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्‍न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.