Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह में सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लक्षद्वीप के कावारत्ती में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, जल संसाधन, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों को शामिल कर 1,150 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बीच कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (केएलआई-एसओएफसी) परियोजना का उद्घाटन किया।

केएलआई-एसओएफसी परियोजना से इंटरनेट स्पीड में वृद्धि होगी जिससे नई संभावनाएं और अवसर खुलेंगे। आजादी के बाद पहली बार लक्षद्वीप को सबमरीन ऑप्टिक फाइबर केबल से जोड़ा जाएगा। समर्पित सबमरीन ओएफसी लक्षद्वीप द्वीपों में संचार बुनियादी ढांचे में एक आदर्श बदलाव सुनिश्चित करेगी, जिससे तेज और अधिक विश्वसनीय इंटरनेट सेवाएं, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस, शैक्षिक पहल, डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल मुद्रा उपयोग, डिजिटल साक्षरता आदि सक्षम होंगी।

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने 2020 में 1,000 दिनों के भीतर तेज़ इंटरनेट सुनिश्चित करने के बारे में उनके द्वारा दी गई गारंटी को याद किया। उन्होंने कहा, “कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (केएलआई-एसओएफसी) परियोजना आज लोगों को समर्पित कर दी गई है और यह लक्षद्वीप के लोगों के लिए 100 गुना तेज इंटरनेट सुनिश्चित करेगी।” उन्होंने कहा, “इससे सरकारी सेवाओं, चिकित्सा उपचार, शिक्षा और डिजिटल बैंकिंग जैसी सुविधाओं में सुधार होगा। लक्षद्वीप को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने की संभावना को इससे ताकत मिलेगी।”

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप के लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके जीवन में सुगमता, यात्रा में आसानी और व्यापार करने में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि “लक्षद्वीप विकसित भारत के निर्माण में एक मजबूत भूमिका निभाएगा”।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे।

कोच्चि-लक्षद्वीप पनडुब्बी ओएफसी (केएलआई) परियोजना

पिछले कुछ समय से लक्षद्वीप द्वीप समूह को उच्च क्षमता वाली सबमरीन केबल लिंक के माध्यम से मुख्य भूमि से डिजिटल रूप से जोड़ने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पहले, द्वीपों के साथ संचार का एकमात्र साधन सैटेलाइट माध्यम था, जिसकी बैंडविड्थ क्षमता सीमित थी और बढ़ती बैंडविड्थ मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं थी।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने तत्काल कार्रवाई की और कोच्चि-लक्षद्वीप पनडुब्बी ओएफसी परियोजना (केएलआई परियोजना) की संकल्पना की। केएलआई परियोजना समय सीमा के भीतर पूरी हो गई है।

कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन केबल (केएलआई) परियोजना में मुख्यभूमि (कोच्चि) से ग्यारह लक्षद्वीप द्वीप समूह अर्थात् कावारत्ती, अगत्ती, अमिनी, कदमत, चेटलेट, कल्पेनी, मिनिकॉय, एंड्रोथ, किल्टान, बंगाराम और बित्रा तक सबमरीन केबल कनेक्टिविटी प्रदान की गई है।

यह परियोजना यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ), दूरसंचार विभाग द्वारा वित्त पोषित है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) परियोजना निष्पादन एजेंसी थी और यह काम ग्लोबल ओपन टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से मेसर्स एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। परियोजना से संबंधित प्रमुख गतिविधियों में समुद्री मार्ग सर्वेक्षण, पनडुब्बी केबल बिछाना, सीएलएस स्टेशनों का सिविल निर्माण, अंतिम टर्मिनलों (एसएलटीई) की स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल हैं।

केएलआई परियोजना की मुख्य विशेषताएं:

कुल लिंक दूरी: 1,868 किलोमीटर।

परियोजना की कुल लागत: 1072 करोड़ रुपये और कर।

केएलआई परियोजना का लाभ:

यह परियोजना ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन’ के उद्देश्य को प्राप्त करने और लक्षद्वीप द्वीप समूह में भारत सरकार की विभिन्न ई-गवर्नेंस परियोजनाओं को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इससे ई-गवर्नेंस, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्य और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे द्वीप में लोगों के जीवन स्तर में और सुधार करने में भी मदद मिलेगी और इन क्षेत्रों में समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

लक्षद्वीप द्वीप समूह की आबादी को हाई स्पीड वायरलाइन ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

हाई स्पीड ब्रॉडबैंड एफटीटीएच और 5जी/4जी मोबाइल नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस परियोजना के तहत बनाई गई बैंडविड्थ सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को लक्षद्वीप द्वीप समूह में अपनी दूरसंचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए उपलब्ध होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.