Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अनुसूचित जाति श्रेणी के वर्गीकरण की मदिगा समाज की मांग पर विचार के लिए केन्‍द्र शीघ्र ही एक समिति गठित करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही एक समिति बनाएगी जो मदिगा समुदाय के सशक्तीकरण के लिए हर संभव तरीके अपनाएगी। उन्होंने यह बात अनुसूचित जातियों को श्रेणीबद्ध करने की मदिगा समुदाय की मांग के संदर्भ में कही।

प्रधानमंत्री मदिगा आरक्षण पोराटा समिति की एक रैली में बोल रहे थे। मदिगा समुदाय तेलुगु राज्यों में अनुसूचित जाति के सबसे बड़े घटकों में से एक है, और अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण की मांग करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले तीन दशकों से हर संघर्ष में मदिगा समुदाय के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में तेलंगाना सरकार ने मदिगा समुदाय सहित सभी को केवल धोखा दिया है। जब तेलंगाना बनने वाला था तब कांग्रेस ने अड़ंगे लगाए लेकिन जब इतने बलिदानों के बाद तेलंगाना बना तो बीआरएस नेता आप लोगों को भूल गए और उन्होंने कांग्रेस नेताओं को ही धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता उन लोगों को वरीयता देना है जो वंचित हैं। भाजपा का मंत्र है सबका साथ सबका विकास।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

56 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.