Categories: News-Headlines

क्रिकेट विश्‍वकप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच अंतिम लीग मैच आज बेंगलुरु में

आईसीसी क्रिकेट विश्‍व कप के अंतिम लीग मैच में आज बेंगलुरू में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। यह मैच दोपहर बाद दो बजे से खेला जाएगा।

कल कोलकाता में इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को 93 रन से हरा दिया। इंग्‍लैंड के 338 रन के लक्ष्‍य के जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 43 ओवर और तीन गेंद में 244 रन पर सिमट गई।

कल के ही एक अन्‍य मैच में पुणे में ऑस्‍ट्रेलिया ने बांग्‍लादेश को आठ विकेट से हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की। बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रन बनाए थे। ऑस्‍ट्रेलिया ने 44 ओवर और 4 गेंद में 2 विकेट पर 307 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस बीच, विश्‍व कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को मुम्‍बई के वानखेड़े स्‍टेडियम में भारत का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। कोलकाता में बृहस्‍पतिवार को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों मैच दोपहर बाद दो बजे से शुरू होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.