प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों की बालिकाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित का प्रशिक्षण प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार में सुगमता, मेक इन इंडिया पहल और बेहतर संपर्क से विभिन्न क्षेत्रों का विकास हुआ है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना और विमानन क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण ने इस क्षेत्र को अधिक प्रोत्साहन दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यात्री यातायात दोगुना होने के साथ भारत आज तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे विमानों की मांग बढ़ी है। वर्ष 2014 में देश में 70 हवाई अड्डे थे जो अब बढ़कर 150 हो गये हैं। उन्होंने कहा कि भारत में महिला पायलटों की संख्या वैश्विक औसत के मुकाबले तीन गुना अधिक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के पास जल्द ही विमान निर्माण की पूर्ण क्षमता उपलब्ध होगी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment