Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आज शिलॉंग के लाइटकोर स्थित असम राइफल्स के मुख्यालय का दौरा किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शिलॉंग के लाइटकोर स्थित असम राइफल्स के मुख्यालय का दौरा किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने असम राइफल्स मुख्यालय में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह ने असम राइफल्स के जवानों के मनोबल की सराहना की और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए असम राइफल्स के बहादुर जवानों द्वारा दिया गया बलिदान अद्वितीय है और राष्ट्र हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल असम राइफल्स मुख्यालय में साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र का उद्घाटन किया था जो बल को साइबर हमलों के खतरों से बचने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

1 hour ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.