Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी कल G-20 देशों के अध्‍यक्ष के रूप में भारत के थीम, लोगो और वेबसाइट जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 देशों के अध्‍यक्ष के रूप में भारत के थीम, लोगो और वेबसाइट कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जारी करेंगे। इनके माध्‍यम से भारत का संदेश परिलक्षित होगा और विश्‍व को उसकी प्राथमिकताओं का परिचय मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के अनुसार भारत की विदेश नीति में वैश्विक मंच पर नेतृत्‍व की भूमिका निभाने पर ध्‍यान दिया जा रहा है।

भारत पहली दिसम्‍बर से G-20 संगठन की अध्‍यक्षता संभालेगा। इससे अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व के अहम मुद्दों पर वैश्विक एजेंडा में प्रमुख भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

G-20 संगठन अंतर्राष्‍ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जिसमें विश्‍व का 85 प्रतिशत सकल घरेलू उत्‍पाद, 75 प्रतिशत से अधिक वैश्विक व्‍यापार और विश्‍व की लगभग दो-तिहाई जनसंख्‍या का प्रतिनिधित्‍व है। भारत, इस संगठन के अध्‍यक्ष के रूप में 32 क्षेत्रों के बारे में करीब दो सौ बैठकें आयोजित करेगा। अगले वर्ष होने वाला G-20 शिखर सम्‍मेलन इनमें सबसे प्रमुख है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.