Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम दिल्ली में राजस्थान के 28 NDA सांसदों से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दिल्ली में राजस्थान के 28 एनडीए सांसदों से मुलाकात करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अर्जुन राम मेघवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय जे.पी. नड्डा मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संसद परिसर में आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई

संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसदों से कहा है कि वे कल से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और वोटबैंक की राजनीति के विरुद्ध देशव्यापी अभियान शुरू करें। उन्‍होंने कहा कि 14 अगस्‍त को विभाजन-विभीषिका दिवस मनाया जाएगा और 15 अगस्‍त को हर घर तिरंगा अभियान चलेगा।संसदीय कार्य राज्‍यमंत्री ने संसद में विपक्षी दलों की ओर से अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाये जाने पर भी प्रश्‍न उठाया। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि सरकार के पास संख्‍या बल पूरा है और वह बहुमत साबित करेगी। बैठक में भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नड्डा और जितेन्‍द्र सिंह, डॉ0 एस जयशंकर, धर्मेन्‍द्र प्रधान सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.