प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित करेंगे।
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित करेंगे। यह शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) और स्टॉप टीबी पार्टनरशिप द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2001 में स्थापित, स्टॉप टीबी पार्टनरशिप संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित एक संगठन है जो टीबी से पीड़ित लोगों, समुदायों और देशों की आवाज को मुखर करता है।
इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री टीबी-मुक्त पंचायत पहल; एक संक्षिप्त टीबी निवारक उपचार (टीपीटी)का आधिकारिक रूप से अखिल भारतीय स्तर पर शुभारंभ करने; टीबी के लिए परिवार केन्द्रित देखभाल मॉडल और भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी करने सहित विभिन्न पहलों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री टीबी के उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति के लिए चुनिंदा राज्यों/केन्द्र- शासित प्रदेशों और जिलों को पुरस्कृत भी करेंगे।
मार्च 2018 में, नई दिल्ली में आयोजित ‘एंड टीबी समिट’ के दौरान, प्रधानमंत्री ने निर्धारित समय से पांच साल पहले, 2025 तक टीबी से संबंधित एसडीजी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत का आह्वान किया था। ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’इन लक्ष्यों पर और आगे विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा क्योंकि यह देश अपने टीबी उन्मूलन संबंधी उद्देश्यों को पूरा करने कीदिशा में आगे बढ़ रहा है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से मिली सीख को प्रदर्शित करने का एक अवसर भी होगा। इस शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिउपस्थित रहेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment