Categories: News-Headlines

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने फसलों के नुकसान से प्रभावित किसानों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के विभिन्न भागों में हाल की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा खम्मम, मेहबूबाबाद, वारंगल और करीमनगर जिलों के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों की अपनी यात्रा के दौरान की। उन्होंने इसके लिए दो सौ 28 करोड़ 25 लाख रुपये तुरंत जारी करने की घोषणा की।

उन्‍होंने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण लगभग दो दशमलव 28 लाख एकड़ में फैली खड़ी फसलों को हुए नुकसान का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने खम्मम जिले में मीडिया को बताया कि लगभग एक दशमलव 29 लाख एकड़ में अकेले मक्के की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसी प्रकार 72 हजार एकड़ में फैली धान की फसल, आठ हजार एकड़ में आम और लगभग 17 हजार एकड़ में बेमौसम बारिश से अन्य फसलों का नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

34 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

4 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

4 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

4 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

4 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.