प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह साढे दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वाराणसी में अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों के महापौर इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन शहरी विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। सम्मेलन का विषय है ‘नया शहरी भारत’। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सतत प्रयास रहा है कि शहरी क्षेत्रों में जीवन यापन आसान होना चाहिए। सरकार ने शहरी बुनियादी व्यवस्था में सुधार और सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन प्रयासों का विशेष केन्द्र उत्तर प्रदेश रहा है, जहां पर शहरी परिदृश्य में विशेषकर पिछले पांच वर्ष में काफी प्रगति और परिवर्तन हुए हैं।
आज से ही तीन दिन की एक प्रदर्शनी का भी आयोजन हो रहा है, जिसमें शहरी विकास क्षेत्र में केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्शायी गयी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय शहरी और विकास कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment