प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे शहरी विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे और इसे संबोधित करेंगे। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के मेयर भाग लेंगे। सम्मेलन का विषयहै- “नया शहरी भारत”।
प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि लोगों के लिए शहरी क्षेत्रों में रहने में आसानी सुनिश्चित हो सके। सरकार द्वारा पुराने व कमजोर शहरी बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की कमी के मुद्दों को हल करने के लिए विभिन्न योजनाओं और पहलों की शुरूआत की गयी है। इन प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश राज्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य में विशेष रूप से पिछले पांच वर्षों में शहरी परिदृश्य में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं और इस क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है।
शहरी विकास के क्षेत्र में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है, जो 17 से 19 दिसंबर तक चलेगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment