प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 56वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे सम्मेलन के सभी सत्रों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कल शाम लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और अन्य मंत्रियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
गृहमंत्री अमित शाह ने कल सम्मेलन का उद्घाटन किया था। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान सुरक्षा बलों की भूमिका और उनके बलिदान की सराहना की। गृहमंत्री ने राज्य पुलिस और केन्द्र की अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने तटीय सुरक्षा, वामपंथ उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध और सीमा क्षेत्र प्रबंधन सहित सुरक्षा से जुडे मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि सम्मेलन में सुरक्षा संबंधी कई विषयों पर चर्चा हो रही है।
दो-दिवसीय सम्मेलन संयुक्त प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख लखनऊ में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर भाग ले रहे हैं, जबकि शेष आमंत्रित व्यक्ति आईबी और एसआईबी मुख्यालय में 37 विभिन्न स्थानों से वर्चुअल तौर पर इसमें भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी में उभरते रुझान, जेल सुधार सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment