Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन परिषद के सदस्य देशों से क्षेत्र में समस्‍याओं के मूल कारण बढ़ते कट्टरपंथ के खिलाफ संघर्ष तेज करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि शंघाई सहयोग संगठन क्षेत्र-एस.सी.ओ. के सामने आ रही समस्याओं का मूल कारण कट्टरता का बढ़ना है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों ने कट्टरपंथ से उत्पन्न चुनौतियों को और अधिक स्पष्ट कर दिया है।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शंघाई सहयोग परिषद के राष्‍ट्राध्‍याक्षों की 21 वीं बैठक के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से संबंधित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ाई न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा और विश्वास के लिए जरूरी है बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए भी जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, एससीओ की 20वीं वर्षगांठ, इस संस्‍था के भविष्‍य के बारे में सोचने के लिए भी उपयुक्‍त अवसर है। मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और ट्रस्‍ट डेफिसिट से संबंधित है और इन समस्‍याओं का मूल कारण बढ़ता हुआ रेडिकलाइजेशन है। अफगानिस्‍तान में हाल के घटनाक्रम ने इस चुनौती को और स्‍पष्‍ट कर दिया है। इस मुद्दे पर एससीओ को पहल लेकर कार्य करना चाहिए।

शंघाई सहयोग संगठन-एस सी ओ के सदस्‍य राष्‍ट्रों ने स्‍वतंत्र, तटस्‍थ, संयुक्‍त, लोकतांत्रिक और शान्‍त तथा आतंकवाद, युद्ध और नशीले पदार्थों से मुक्‍त राष्‍ट्र के रूप में अफगानिस्‍तान का समर्थन व्‍यक्‍त किया है। एस सी ओ की बैठक के बाद स्‍वीकार की गई दुशांबे घोषणा में सदस्‍य राष्‍ट्रों ने भरोसा जताया है कि अफगानिस्‍तान में एक समावेशी सरकार बनेगी, जिसमें अफगान समाज के सभी जातीय, धार्मिक और राजनीतिक समूहों का प्रतिनिधित्‍व होगा।

सभी सदस्‍य राष्‍ट्रों ने आतंकवाद के सभी रूपों और स्‍वरूपों की कड़ी निन्‍दा की। उन्‍होंने दोहराया कि आतंकवाद और इसके वित्‍त पोषण रोकने के लिए संयुक्‍त प्रयास बढाने की आवश्‍यकता है। ये राष्‍ट्र अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकी कार्रवाई की तैयारी और इसके वित्‍त पोषण को रोकने के प्रयास बढायेंगे तथा अपने क्षेत्रों को आतंकवादियों की शरणस्‍थली नहीं बनने देंगे।

इसके अलावा ये राष्‍ट्र आतंकवादियों की पहचान के लिए सहयोग बढाने और आतंकवाद, अलगाववाद तथा कट्टरवाद में शामिल व्‍यक्तियों और संगठनों की गतिविधियों को रोकने और उन्‍हें खत्‍म करने पर भी सहमत हुए हैं।

सदस्‍य राष्‍ट्रों ने राष्‍ट्रीय विकास रणनीतियों, डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था योजनाओं तथा नवाचार प्रौद्योगिकियों को तैयार करने और इनको लागू करने के अनुभव साझा करने पर जोर दिया है। इसके अलावा इन राष्‍ट्रों ने ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग बढाने की आवश्‍यकता भी बताई है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.