प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अप्रैल से 1 मई, 2022 तक आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय ‘सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन की परिकल्पना भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने और यहां चिप डिजाइन एवं विनिर्माण का अनुकूल परिवेश बनाने की महत्वाकांक्षा को पूरा करने की दिशा में काम शुरू करने के लिए एक लॉन्च पैड के रूप में की गई है। उद्योग संघों, अनुसंधान संगठनों, शिक्षा और उद्योग जगत के जाने-माने दिग्गज इस सम्मेलन के दौरान इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, चुनौतियों और अभिनव समाधानों को स्पष्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं जिससे भारत में सेमीकंडक्टर परिवेश के विकास में तेजी लाने में काफी मदद मिलेगी।
सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन 2022 के लिए एजेंडा
इस सम्मेलन का आयोजन अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेल व संचार मंत्री और राजीव चंद्रशेखर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस सम्मेलन के तीनों दिनों के दौरान चर्चाएं नीति, प्रतिभा एवं सरकार की भूमिका और इस सेक्टर के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने के प्रयासों पर केंद्रित होंगी।
इस प्रमुख सम्मेलन का आयोजन ‘भारत सेमीकंडक्टर मिशन’ को साकार करने और भारत की आकांक्षाओं से पूरी दुनिया को अवगत कराने की दिशा में पहला कदम है। यह सम्मेलन वर्तमान क्षमताओं, प्रौद्योगिकी संबंधी रुझानों, अनुसंधान एवं विकास में निवेश, भारत में वर्तमान व भावी बाजार अवसरों और वैश्विक स्तर पर उत्पन्न हो सकने वाली अपार संभावनाओं और प्रभाव को दर्शाने में मदद करेगा।
सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन 2022 के लिए गठित संचालन समिति में अनेक स्टार्टअप्स, शिक्षाविद और इस उद्योग की वैश्विक हस्तियां शामिल हैं जो भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण की महत्वाकांक्षाओं को नई गति प्रदान करने के लिए सरकार के सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है। यह सम्मेलन भारत की उस सेमीकंडक्टर रणनीति और नीति के औपचारिक लॉन्च पैड की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, जिसमें भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण के लिए एक वैश्विक हब बनाने की परिकल्पना की गई है। ‘भारत में सेमीकंडक्टर परिवेश को अनुकूल बनाना’ थीम के साथ सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन 2022 में भारत को दुनिया के सेमीकंडक्टर मानचित्र पर उचित स्थान दिलाने और देश में एक जीवंत सेमीकंडक्टर डिजाइन एवं विनिर्माण परिवेश सुनिश्चित करने के लिए एक रोडमैप बनाने की परिकल्पना की गई है।
इस अद्वितीय वैश्विक सेमीकंडक्टर सम्मेलन में विभिन्न स्टार्टअप्स के नवाचार, शैक्षणिक संस्थानों द्वारा शुरू की गई प्रमुख परियोजनाओं, सरकार द्वारा फिलहाल चलाए जा रहे माइक्रोप्रोसेसर कार्यक्रमों और विभिन्न उद्यमों एवं सरकार दोनों के ही द्वारा इस क्षेत्र में अनुसंधान और विकास करने की अद्भुत बौद्धिक क्षमता को दर्शाया जाएगा।
इस सम्मेलन में न केवल प्रमुख सरकारी प्रतिनिधियों, बल्कि इस उद्योग, शिक्षा जगत और अनुसंधान संस्थानों के वैश्विक विशेषज्ञों की भी सक्रिय भागीदारी होगी जिनमें अनेक प्रख्यात नाम जैसे कि इंडो-यूएस वेंचर पार्टनर्स के संस्थापक – विनोद धाम; संजय मेहरोत्रा, प्रेसीडेंट एवं सीईओ, माइक्रोन टेक्नोलॉजी, रणधीर ठाकुर, प्रेसीडेंट, इंटेल फाउंड्री सर्विसेज, इंटेल; और निवृति राय, कंट्री हेड, इंटेल इंडिया शामिल हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment