प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिंगापुर के राष्ट्रपति महामहिम श्री थर्मन षणमुगरत्नम से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-सिंगापुर साझेदारी के प्रति राष्ट्रपति थर्मन के मजबूत समर्थन की सराहना की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता एवं सहयोग को रेखांकित किया, जो विश्वास, पारस्परिक सम्मान और पूरकता पर आधारित है। इस संबंध में, दोनों नेताओं ने कहा कि संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उन्नत करने से संयुक्त सहयोग के लिए एक मजबूत रास्ता तैयार होगा। दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर द्वारा उन्नत मैन्यूफैक्चरिंग एवं उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे नए क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग का विस्तार करने के बारे में विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अगले वर्ष भारत में राष्ट्रपति थर्मन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment