Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इंडियन स्पेस एसोसिएशन का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इंडियन स्पेस एसोसिएशन-आईएसपीए का शुभारंभ करेंगे। वह इस अवसर पर अंतरिक्ष उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगे। यह संघ, अंतरिक्ष और उपग्रह से जुडी कंपनियों का प्रमुख औद्योगिक परिसंघ है, जो भारतीय अंतरिक्ष उद्योग का प्रतिनिधित्‍व करेगा। यह नीतिगत रूप से समर्थन देगा और सरकार तथा इसकी एजेंसियों सहित भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में सभी हितधारकों के साथ जुड़ेगा। आत्मानिर्भर भारत के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण का प्रतिध्वनित करते हुए, आईएसपीए भारत को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने में मदद करेगा। संघ का प्रतिनिधित्व अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकियों में उन्नत क्षमताओं वाले प्रमुख घरेलू और वैश्विक निगमों द्वारा किया जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.