Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से स्‍थापित पी.एस.ए. ऑक्‍सीजन संयंत्र राष्‍ट्र को समर्पित किये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्‍तराखंड के ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में आयोजित समारोह में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को राष्‍ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों ने काम करना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने कोविड महामारी की चुनौती का बहादुरी से सामना किया और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को फैलने से रोकने के लिए हमारी कड़ी मेहनत और क्षमता को पूरी दुनिया ने देखा। पहले परीक्षण के लिए एक ही प्रयोगशाला थी, हमने तीन हजार प्रयोगशालाएं शुरू की। पीपीई किट और वेंटिलेटर के आयातक से अब हम इनके निर्यातक बन गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि 93 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं और बहुत जल्द ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाकर पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया कि कैसे इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा सकता है। रेलवे के माध्यम से चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाने का प्रबंध किया। वायु सेना को भी इस काम के लिए लगाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को एक लाख से अधिक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मुहैया कराए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छह- सात वर्ष पहले तक कुछ ही राज्यों में एम्स की सुविधा थी, आज हर राज्य में एम्‍स स्‍थापित करने का काम किया जा रहा है। 22 एम्स का मजबूत नेटवर्क बनाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार का लक्ष्‍य है कि देश के हर जिले में चिकित्‍सा महाविद्यालय हों।

उत्तराखंड में सड़क सम्‍पर्क बढ़ाने का जि़क्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चारधामों को जोड़ने वाली हर मौसम के अनुकूल सड़क के निर्माण का काम तेजी से हो रहा है। इसके अलावा, राज्य को रेल और हवाई संपर्क भी जोड़ा जा रहा है। 7 लाख 10 हजार घरों में नल का पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देश की रक्षा में अहम भूमिका है। केन्‍द्र सरकार सेवारत और पूर्व सैनिकों की जरूरतों पर ध्यान दे रही है।

इस अवसर पर कई केन्‍द्रीय मंत्री, उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री, राज्‍य सरकार के मंत्री और चिकित्‍सा विशेषज्ञ मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

8 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

8 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

8 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.