Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के मकान बनाए हैं, लेकिन उन्होंने खुद के लिए एक मकान भी नहीं बनाया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश उन राज्यों में एक है जहां गरीबों के लिए लाखों मकान बनाए गए हैं। सतना में भी निर्धनों को एक लाख 32 हजार मकान दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदाता का एक वोट भी मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को फिर सरकार बनाने में मदद देगा, दिल्ली में भाजपा सरकार को मजबूत करेगा और भ्रष्ट कांग्रेस को मध्य प्रदेश की सत्ता से दूर रखेगा। इसका अर्थ होगा – एक वोट तीन चमत्कार। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह त्रिशक्ति के समान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस द्वारा सृजित 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों के नाम रिकार्ड से हटाए गए हैं जो सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ ले रहे थे, इस प्रकार सरकार ने लोगों के 2.75 करोड़ रुपये की बचत की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार महत्वाकांक्षी रामायण सर्किट परियोजना पर काम कर रही है, जिसमें चित्रकूट शामिल है। इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र का समग्र विकास होगा। पूरे विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत की आवाज पूरे विश्व में सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि जनता का वोट ऐसे चमत्कार कर सकता है कि देश के शत्रुओं के पैरों के नीचे की जमीन खिसक जाए। प्रधानमंत्री आज लगातार तीसरे दिन मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.