Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत बाधाओं से मुक्त होकर आगे बढ़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत बाधाओं से मुक्त होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, भारत हर क्षेत्र में नई ऊचाईयों को हासिल कर रहा है, चाहे वह स्टार्ट-अप हो, मोबाइल विनिर्माण हो अथवा डिजिटल लेनदेन हो। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से हर देशवासी में एक नया आत्मविश्वास जगा है। इससे यह पता चलता है कि हम हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, आज हर भारतीय उत्साह और नई ऊर्जा से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘रीशेपिंग इंडिया’ से ‘बियॉन्ड बैरियर्स’ तक की यात्रा ने देश के उज्जवल भविष्य की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि इस नीव पर विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से भारत सक्रिय रूप से बाधाओं को तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश के सामने असली बाधा वंशवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले भारत आतंकी हमलों के बाद दुनिया से मदद की अपील करता था लेकिन अब हमलों में शामिल तत्‍व दुनिया से उन्हें बचाने की अपील करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत के कार्यों ने दुनिया की मानसिकता बदल दी है। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है और पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जलवायु संकट के समाधान के लिए वैश्‍विक लक्ष्यों को प्राप्‍त करने में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत का बढ़ता मध्यम वर्ग, गरीबी में कमी, एक बडी अर्थव्‍यवस्‍था का आधार बन रहा है। उन्होंने कहा, गरीबी केवल नारों से नहीं हटाई जा सकती बल्कि इसे उपाय और समाधान से दूर किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम अपनी इच्छाशक्ति से देश को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कर देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

12 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

14 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

16 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.