प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तीसरे पहर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शिरडी पहुंचेंगे, जहां वे श्री साईं बाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। वे साईं मंदिर में नये दर्शन पंक्ति भवन का उद्घाटन भी करेंगे। नया दर्शन पंक्ति भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है। इस भवन की आधारशिला अक्टूबर 2018 में प्रधानमंत्री ने रखी थी।
प्रधानमंत्री निलवांडे बांध में जल पूजन करेंगे और बांध से जुड़े नहर नेटवर्क का लोकार्पण करेंगे। वे शिरडी में करीब 75 अरब रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल तथा गैस से सम्बद्ध हैं। प्रधानमंत्री नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इससे महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 86 लाख से अधिक लाभार्थियों को फायदा होगा।
कल शाम प्रधानमंत्री गोवा पहुंचेंगे, जहां वे मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्धाटन करेंगे। वे इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में पहली बार किया जा रहा है। ये खेल 26 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक होंगे। देशभर से दस हजार से अधिक खिलाड़ी 43 खेलों से संबद्ध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment