Categories: News-Headlines

गाजा में पूर्ण युद्ध विराम से केवल हमास को फायदा: अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि गाजा में पूर्ण युद्ध विराम से केवल हमास को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस्राइल का लक्ष्‍य आतंकी गुट के खिलाफ हवाई हमले करना है। लेकिन, अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मानवीय राहत पहुंचाने के लिए हमले रूक-रूक कर किए जाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सात अक्‍टूबर के हमास के घातक हमले के बाद इस्राइल ने जवाबी बमबारी पर्याप्‍त तेजी से नहीं की है। अमेरिका की राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्‍ता जोन क्रिबी ने पत्रकारों को बताया कि इस समय युद्ध विराम से केवल हमास को फायदा होगा।

इस्राइल में सीमा पार से हमास की आतंकी कार्रवाई के बाद से दोनों ओर से हजारों लोग मारे जा चुके हैं। हमास द्वारा नागरिकों की हत्‍याओं और उन्‍हें बंधक बनाने के बाद से गाजा क्षेत्र में इस्राइल के जवाबी हमले जारी हैं।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कल गाजा में तत्‍काल युद्ध विराम की अपील की थी, क्‍योंकि यूरोपीय संघ के नेता कुछ समय के लिए युद्ध रोकने की मांग कर रहे थे।

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र परिषद से अमेरिकी नेतृत्‍व में एक नए प्रस्‍ताव का समर्थन करने को कहा था, जिसमें मानवीय सहायता के दौरान कुछ समय के युद्ध विराम की बात कही गई थी, ताकि सहायता पहुंचाई जा सके, लेकिन इसमें पूर्ण युद्ध विराम शामिल नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

38 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.