Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की, द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों राजनेताओं ने भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और 31 मई से 3 जून 2023 तक प्रधानमंत्री प्रचंड की भारत की हाल की यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं पर आगे की बातचीत की, ताकि द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके तथा दोनों देशों के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत किया जा सके।

एक करीबी और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी नेपाल, भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का एक प्रमुख भागीदार है। यह टेलीफोन वार्ता दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर विचारों के आदान-प्रदान की परंपरा की निरंतरता को रेखांकित करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.