सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज घोषणा की कि प्रख्यात अभिनेत्री वहीदा रहमान को इस साल दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वहीदा रहमान को प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी और कई अन्य हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए समीक्षकों द्वारा सराहा गया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अपने पांच दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने अपनी भूमिकाओं को बेहद कुशलता से निभाया है, जिससे फिल्म रेशमा और शेरा में अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने कहा कि पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा रहमान ने भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण पेश किया है। जो अपनी कड़ी मेहनत से पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को हासिल कर सकती है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे समय में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, वहीदा रहमान को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं का एक सच्चा सम्मान।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment