Categories: News-Headlines

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिका की ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रैनहोम के साथ वर्चुअल मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमरीका की ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रैनहोम के साथ वर्चुअल मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की। इसमें संशोधित भारत-अमरीकी कार्यनीतिक स्‍वच्‍छ ऊर्जा साझेदारी कार्यक्रम शुरू किया गया। इस साल अप्रैल में पर्यावरण पर आयोजित नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत-अमरीकी पर्यावरण और स्‍वच्‍छ ऊर्जा एजेंडा 2030 की घोषणा की थी।

यह साझेदारी दोनों देशों के बीच बिजली और ऊर्जा दक्षता, तेल और गैस का जिम्‍मेदारीपूर्ण उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत विकास और ईंधन के उभरते स्रोत जैसे सहयोग के पांच स्तंभों पर आधारित है।

अमरीका की ऊर्जा मंत्री ने 2030 तक भारत के 450 गीगा वाट के अक्षय ऊर्जा के लक्ष्य की सराहना की और इसे प्राप्त करने में सहयोग की पेशकश की।

दोनों पक्षों ने गैस कार्य बल का नाम बदल कर भारत-अमरीका उत्सर्जन रहित गैस कार्यबल करने की भी घोषणा की। यह भारत की गैस आधारित अर्थव्यवस्था की परिकल्‍पना में अमरीकी और भारतीय कंपनियों के बीच नवीन परियोजनाओं पर सहयोग जारी रखेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.