लोगों को उद्यम लगाने में प्रोत्साहित करने, मुख्य रूप से युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करके उद्यमिता में प्रवेश करने तथा दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम लिमिटेड-एनईडीएफआई ने अपनी शाखाओं [नामची और गंगटोक] में व्यापार सह उद्यमी बैठक का आयोजन किया था।
एनईडीएफआई की नामची शाखा में व्यवसाय सह उद्यमियों की बैठक
नामची और जोरेथांग टाउन के 30 संभावित तथा मौजूदा उद्यमियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को इस दौरान एनईडीएफआई की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और इसकी कम ब्याज दर का भी उल्लेख किया गया। सभी प्रतिभागियों को क्षेत्र के विकास के लिए एनईडीएफआई द्वारा की गई विभिन्न पहल के साथ-साथ एनईडीएफआई के दस्तावेजों से संबंधित सूचना एवं ऋण प्रक्रिया के बारे से जुड़ी हर जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने मुख्य रूप से होम स्टे, व्यापारिक गतिविधियों तथा कृषि-संबद्ध गतिविधियों, रेस्तरां आदि के अपने मौजूदा व्यवसायों की स्थापना और विस्तार पर शंकाएं जाहिर की, जिनका अधिकारियों द्वारा निदान किया गया।
एनईडीएफआई गंगटोक शाखा में व्यापार सह उद्यमियों की बैठक
सिक्किम के पूर्वी और उत्तरी जिलों के उद्यमियों ने इस बैठक में भाग लिया। एनईडीएफआई के अधिकारियों ने एनईडीएफआई की विभिन्न योजनाओं और नई घटी हुई ब्याज दरों के बारे में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों को एफपीओ के बीच जैविक उत्पाद प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए एमओवीसीडीएनईआर पर भी जानकारी दी गई। इसके बाद शाखा प्रबंधक द्वारा प्रतिभागियों के साथ प्रतिभूतियों, ऋण के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों आदि जैसे विभिन्न ऋण संबंधी प्रश्नों पर एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। संभावित ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए, चार मौजूदा इकाइयों को उनके संवितरण के हिस्से के रूप में चेक जारी किए गए थे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment