मेघालय और देश के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में उच्च गुणवत्ता एवं उच्च गति वाले इंटरनेट तक लोगों की पहुंच सुलभ कराने के लिए बीएसएनएल ने 21-04-2022 को कॉक्स बाजार, बांग्लादेश के माध्यम से अगरतला में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक अतिरिक्त 10 जीबीपीएस अंतर्राष्ट्रीय बैंडविड्थ की शुरुआत की है। इससे भी इंटरनेट ट्रैफिक में विलंबता और भीड़भाड़ को कम करने में काफी मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मंत्री महोदय के पूर्वोत्तर दौरे के कुछ ही माह बाद यह अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय बैंडविड्थ सुनिश्चित कर दी गई है। इस दौरे के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी।
बीएसएनएल ने इससे पहले पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 26-11-2021 को अगरतला में एक 10जी इंटरनेशनल बैंडविथ की शुरुआत की थी।
हाई स्पीड इंटरनेट तक पहुंच सुलभ हो जाने से पूर्वोत्तर राज्यों में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए सॉफ्टवेयर पार्क और हाई स्पीड डेटा सेंटर स्थापित करने में मदद मिलेगी। इससे विभिन्न ई-सेवाओं जैसे कि ई-गवर्नेंस, ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य, ई-कॉमर्स, ई-बैंकिंग, इत्यादि तक नागरिकों की पहुंच संभव हो जाएगी जिससे वे काफी लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही इससे इन राज्यों में कुल रोजगार और पर्यटन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
यूएसओएफ के तहत इस 2×10जी अंतर्राष्ट्रीय बैंडविड्थ के लिए बीएसएनएल को तीन साल तक 80% सब्सिडी/सहायता प्रदान की जा रही है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment