Categories: News-Headlines

पुडुचेरी में जारी भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित

पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से आम जनजीवन बेहाल हो गया। केंद्र शासित प्रदेश में आज सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक 13.8 सेंटीमीटर बारिश हुई। लगातार वर्षा होने से यहां और कराईकल में स्कूल तथा कॉलेज बंद रहे।

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बारिश से प्रभावित आवासीय कॉलोनियों का दौरा किया और लोगों को परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग ने बृहस्पतिवार को राजस्व, स्थानीय प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा किया।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 26 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी मॉनसून के आगमन के साथ ही पुडुचेरी में 68.2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मदुकारै गांव के एक युवा निवासी की मालात्तर नदी में आई बाढ़ में डूबने से मौत हो गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों ने मत्स्यपालन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला। गर्ग ने कहा कि भारी बारिश के कारण 62 झोपड़ियां नष्ट हो गईं और 27 मकान क्षतिग्रस्त हुए।

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए 194 आश्रय खुले हैं। गृह एवं शिक्षा मंत्री ए नमशिवायम ने भारी बारिश के चलते पुडुचेरी और कराईकल में बृहस्पतिवार को सभी स्कूल तथा कॉलेज बंद रखने की घोषणा की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.