Categories: News-Headlines

पीयूष गोयल ने यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के प्रतिनिधिमंडल के साथ सफल बैठक की

केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के प्रतिनिधिमंडल के साथ सफल बैठक की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बडलाइजर आर्टिडा ने किया। यह बैठक 11-12 जुलाई, 2023 को लंदन में हुई। हेलेन बडलाइजर आर्टिडा के साथ ईएफटीए देशों के फार्मास्युटिकल, मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के हितधारक भी थे।

पीयूष गोयल और हेलेन बडलाइजर आर्टिडा के बीच बातचीत उपयोगी थी। व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) वार्ताओं को शीघ्र पूरा करने के साझा लक्ष्य के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई। इन वार्ताओं का प्राथमिक उद्देश्य एक निष्पक्ष, पारस्परिक रूप से लाभकारी और भारत तथा ईएफटीए के बीच व्यापक व्यापार समझौता है।

कुछ महीनों से भारत और ईएफटीए द्वारा महत्वपूर्ण रूप से सहयोग में तेजी लाई गई है और इसमें टीईपीए वार्ताओं को शीघ्र समाप्त करने के लक्ष्य के प्रति दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता प्रमुखता से दिखाई दी। अंतिम समझौता की दिशा में प्रगति की मजबूत इच्छा के साथ लंदन बैठक ने इस प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित किया।

पीयूष गोयल ने बैठक में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें सार्थक और सहयोगी तरीके से बातचीत हुई। उन्होंने व्यापक व्यापार समझौते के महत्व पर बल दिया जो भारत और ईएफटीए दोनों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं की पूर्ति करे, घनिष्ठ आर्थिक संबंधों और सतत विकास को प्रोत्साहित करे।

स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बडलाइजर आर्टिडा ने पीयूष गोयल के विचारों से सहमति जताई और भारत सरकार के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की तथा व्यापक टीईपीए के माध्यम से साकार किए जा सकने वाले सार्थक परिणामों में विश्वास व्यक्त किया।

लंदन की सफल बैठक से भारत और ईएफटीए के बीच चल रही वार्ताओं को गति मिली। दोनों पक्षों ने टीईपीए वार्ता में तेजी लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं को स्वीकार किया। टीईपीए के सफलतापूर्वक समापन होने से नए प्रगाढ़ आर्थिक सहयोग संभव होगा, भारत और ईएफटीए दोनों के लिए विकास और समृद्धि में तेजी आएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.