Categories: News-Headlines

पीयूष गोयल ने मेगा मोबिलिटी शो, “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024” के ‘लोगो और बुकलेट’ का अनावरण किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मेगा मोबिलिटी शो “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024” के लिए ‘लोगो और बुकलेट’ का अनावरण किया। पीयूष गोयल आज नई दिल्ली में मेगा मोबिलिटी शो के पूर्वावलोकन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए संपूर्ण-सरकारी दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसने भारत को नवाचार सोच और समग्र कार्य पद्धतियों के एक नए युग में पहुंचा दिया है।

पीयूष गोयल ने ऑटो उद्योग से आग्रह किया कि वे स्वयं को 25 प्रतिशत निर्यात हिस्सेदारी हासिल करने तक ही सीमित न रखें, बल्कि कम से कम 50 प्रतिशत निर्यात हिस्सेदारी का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने उद्योग हितधारकों से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अवसरों का लाभ उठाने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और भारतीय व्यवसायों के लिए बड़े विश्व बाजारों पर आधिपत्य जमाने की व्यापक क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में प्रचलित सहयोगात्मक भावना की प्रशंसा करते हुए और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाने की दिशा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

पीयूष गोयल ने इन मेगा प्रदर्शनियों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर और महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए इनके महत्व पर जोर दिया। इन प्रदर्शनियों का उद्देश्य भारत की क्षमता को वैश्विक बाजार में प्रस्तुत करना और देश को उद्योगों के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय हस्ती के रूप में स्थापित करना है। वैश्विक निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के बारे में भारत की महत्वाकांक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने उद्योग जगत से वैश्विक मंच पर अधिक उत्कृष्टता और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रयास करने का भी आग्रह किया। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024” एक से तीन फरवरी, 2024 को अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय गंतव्य और जी20 की मैजबानी करने वाले भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली के 1,00,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 एक ऐतिहासिक आयोजन होने का वादा करता है और यह गतिशीलता क्षेत्र में सहयोग और नवाचार के नए युग की शुरुआत करता है। 50 से अधिक देशों के 600 से अधिक प्रदर्शकों के साथ, यह एक्सपो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और गतिशीलता में सफलताओं पर प्रकाश डालेगा। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से लेकर सतत समाधानों तक, यह प्रदर्शनी भारत की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का प्रमाण है। इसमें ऑटो शो (इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों सहित), एसीएमए ऑटोमैकेनिका, बड़े पैमाने पर टायर प्रदर्शनी, शहरी गतिशीलता समाधान (दोपहिया/ई-बाइक, ड्रोन इत्यादि), ईवी इंफ्रा पवेलियन (चार्जिंग स्टेशन सहित और बैटरी स्वैपिंग) बैटरी टेक पवेलियन और अन्य ऊर्जा स्रोत जैसे हाइड्रोजन और गतिशीलता परिदृश्य में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां जैसी विशेष प्रदर्शनियां प्रदर्शित की जाएंगी। इस आयोजन में 13 से अधिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक गतिशीलता मूल्य श्रृंखला के विभिन्न पहलुओं को समर्पित होगा, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 मोबिलिटी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और टिकाऊ समाधानों के प्रति भारत के समर्पण को प्रदर्शित करता है। विशिष्ट प्रदर्शनियों में इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटो शो, एसीएमए ऑटोमैकेनिका, बड़े पैमाने पर टायर प्रदर्शनी, शहरी गतिशीलता समाधान, ईवी इंफ्रा पवेलियन, बैटरी टेक पवेलियन तथा और भी बहुत कुछ शामिल हैं। इस आयोजन में 13 से अधिक सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें गतिशीलता मूल्य श्रृंखला के विभिन्न पहलुओं के साथ संबोधित किया जाएगा, जिसमें वैश्विक विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह एक्सपो नवाचार और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से गतिशीलता के भविष्य को आकार देने के लिए एक सहयोगात्मक प्रयास के महत्व को दर्शाता है।

27 से अधिक अग्रणी वाहन निर्माता ऑटोमोटिव उद्योग की नवाचार के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए नए मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के लिए तैयार हैं। इस एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ही ऑटोमोटिव दिग्गज अपने इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी और जैव ईंधन से चलने वाले वाहनों का प्रदर्शन करेंगे। वाहन विनिर्माताओं के साथ, इस आयोजन में 400 से अधिक ऑटो कंपोनेंट निर्माता, 13 से अधिक वैश्विक बाजारों के 1000 से अधिक ब्रांड शामिल होंगे, जो आपूर्ति से लेकर ओईएम तक बाजार के बाद तक अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे। जापान, जर्मनी, कोरिया, ताइवान और थाईलैंड जैसे देशों के मंडप होंगे, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, रूस, इटली, तुर्की, सिंगापुर और बेल्जियम से अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय भागीदारी होगी। एक्मा का प्रमुख आफ्टरमार्केट एक्सपो, एक्मा ऑटोमैकेनिका नई दिल्ली, अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बैटरी निर्माताओं और बैटरी आपूर्ति श्रृंखला एवं रीसाइक्लिंग कंपनियों की भी बड़ी भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान 10 से अधिक शीर्ष कंपनियां भी चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग समाधान सहित ईवी बुनियादी ढांचा सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी। इस कार्यक्रम की एक विशेषता सीईओ कॉन्क्लेव होगा, जिसमें दूरदर्शी नेता गतिशीलता उद्योग के भविष्य के लिए विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर होंगे। नैसकॉम भारत को ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर क्षमताओं, उन्नत प्रौद्योगिकी क्षमताओं और नवाचारी इको सिस्टम को एक पावरहाउस के रूप में प्रदर्शित करने के लिए नैसकॉम ऑटो टैकडे पवेलियन की मेजबानी करेगा।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 एक उद्योग नेतृत्व तथा सरकार समर्थित पहल है और इसे विभिन्न हितधारक उद्योग निकायों के संयुक्त समर्थन से इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया (ईईपीसी इंडिया) द्वारा समन्वित किया जा रहा है।

पूर्वावलोकन कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों, सहायक मंत्रालयों और उद्योग संघों, ऑटोमोटिव क्षेत्र के उद्योग दिग्गजों, विदेशी दूतावासों और मिशनों के प्रतिनिधियों, ज्ञान भागीदारों और हितधारकों तथा प्रेस और मीडियाकर्मियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 seconds ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

36 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.